मुकेश सहनी ने संजय जायसवाल पर बोला हमला, कहा- नीतीश कुमार के कारण सत्ता में भाजपा
बिहार एनडीए मे जदयू और बीजेपी के बीच जारी शीतयूद्ध के बीच गठबंधन के पूर्व सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी ने शनिवार को भाजपा बिहार पर निशाना साधा है. मुकेश सहनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉक्टर की डिग्री होना एक पटना: बिहार एनडीए मे जदयू और बीजेपी के बीच जारी शीतयूद्ध के बीच गठबंधन के पूर्व सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी ने शनिवार को भाजपा बिहार पर निशाना साधा है. मुकेश सहनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉक्टर की डिग्री होना एक अच्छे राजनेता होने का प्रमाणपत्र नहीं है. बिहार के पूर्व पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा, "डॉक्टर की डिग्री एक अच्छे राजनेता होने का प्रमाणपत्र नहीं हो सकता है. एक अच्छा राजनेता वह होता है जिसे आम लोगों के बीच व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है." 2020 का चुनाव नीतीश कुमार के नाम पर लड़ा सहनी ने दावा किया है कि, "महाराष्ट्र में चल रही सियासी उथल-पुथल के लिए भाजपा जिम्मेदार है. बिहार में मेरी पार्ट...